logo

तूफान : मंडरा रहा साल के पहले तूफान 'असानी' का साया, झारखंड में भी जारी हुआ अलर्ट

मंडरा रहा साल के पहले तूफान 'असानी' का साया, झारखंड में भी जारी हुआ अलर्ट

ओडिसा:

चक्रवाती तूफान असानी के अगले 24 घंटे में तेज होनी की आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि तूफान उत्तर-पश्चिम दिशा से16 किमी प्रति घंटे की गति से आगे बढ़ रहा है। यह विशाखापत्तनम से दक्षिण-पूर्व दिशा में 970 किमी और 1,020 किमी की दूरी पर है। वहीं, पुरी से दक्षिण पूर्व दिशा में है।


बिहार-झारखंड में भी अलर्ट जारी 
बंगाल की खाड़ी पर मंडरा रहे चक्रवाती तूफान असानी का असर आज बदलने और तेज होने की संभावना जताई जा रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने एक विशेष बुलेटिन जारी करके बताया कि  मौसम प्रणाली एक दबाव के क्षेत्र में बदल गयी है और शनिवार को सुबह साढ़े 11 बजे ये तूफान कार निकोबार द्वीप से 170 किलोमीटर पश्चिम और पोर्ट ब्लेयर से 300 किमी. दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में स्थित है। मौसम विभाग ने ओडिशा और बंगाल में आंधी-बारिश की चेतावनी दी है। इसमें हवा की स्पीड 125 KM घंटा हो सकती है। मौसम विभाग ने बिहार-झारखंड में भी अलर्ट जारी किया गया है।वहां भी बारिश होने की संभावना है।

 

करीब 7.5 लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया
साल के पहले तूफान से जुड़ी व्यवस्था को लेकर ओडिशा स्पेशल रिलीफ कमिश्नर पीके जेना ने कहा है कि समुद्री तटों पर रहने वाले करीब 7.5 लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजने की तैयारी कर चुकी है। तूफान की स्पीड अधिक रहने का खतरा हुआ तो लोगों को तुरंत दूसरी जगह ले जाया जाएगा। बता दें कि बिहार-झारखंड के साथ-साथ  पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, आंध्र प्रदेश समेत कई राज्यों में इसका असर देखने को मिल सकता है।

 

साल 2021 में भी चक्रवात तूफान ने कहर बरसाया था
बता दें कि साल 2021 में भी चक्रवात तूफान ने देश पर कहर बरसाया था। जिसमें पहला साइक्लोन यास मई 2021 में तो दूसरा साइक्लोन गुलाब सितंबर 2021 में और साइक्लोन जावद दिसंबर 2021 में आया था।